राष्ट्रपति ने परमाणु शहीदों को ईरानी राष्ट्र की शान, दृढ़ता और विकास का प्रतीक बताया है।
डाक्टर हसन रूहानी, ने शहीदों व बलिदानियों के परिजनों से मुलाक़ात के अपने कार्यक्रम को जारी रखते हुए बुधवार की रात शहीद मजीद शहरयारी के घर पहुंचे और इस्लामी क्रान्ति के शहीदों विशेष रूप से परमाणु शहीदों के उच्च स्थान का गुणगान किया। इस भेंट में उन्होंने शहीद शहरयारी की ईरान के बड़े विद्वानों व विचारकों में से एक के रूप में सराहना की और कहा कि परमाणु विद्वानों की हत्या के पीछे दुश्मन का मुख्य लक्ष्य यह था कि वह ईरान के युवाओं व विद्वानों को परमाणु क्षेत्र में क़दम रखने से डरा दे किन्तु आज ये युवा इस क्षेत्र में अधिक लगन व प्रयास से काम कर रहे हैं।
ईरानी राष्ट्रपति नौसेना दिवस के अवसर पर शहीद एडमिरल फ़रशाद पासदार के घर भी पहुंचे और उनके परिजनों से बातचीत की। इस भेंट में उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हए कि ईरानी समाज में दृढ़ता की भावना का स्रोत शहीदों की आत्मा है, कहा कि शहीदों ने वतन, राष्ट्र और इस्लामी ईरान के जलक्षेत्र की रक्षा के लिए अपनी जान की क़ुर्बानी दी है।
27 नवंबर 2014 - 17:52
समाचार कोड: 654440
राष्ट्रपति ने परमाणु शहीदों को ईरानी राष्ट्र की शान, दृढ़ता और विकास का प्रतीक बताया है।